राशन दुकानों पर अब किया जाएगा आंखों की पुतलियों को स्कैन

 




राशन दुकानों पर अब किया जाएगा आंखों की पुतलियों को स्कैन

 


भोपाल / शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों पर थ्म्ब इम्प्रेशन के बाद अब आंखों की पुतलियों को स्कैन करने की तैयार की जा रही है। इसके बाद ही लोगों को राशन मिल सकेगा। इस योजना को भोपाल, इंदौर की दस राशन दुकानों में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जा रहा है। इसके लिए दुकानों पर स्कैनर लगाए जाएंगे। परिणाम अगर अच्छे आए तो यह मशीनें सभी राशन दुकानों में लगाई जाएगी। दरअसल कई बार मजदूरों के अंगूठों के निशान घिस जाते हैं। जिसकी वजह से मशीन उनके अंगूठे को पहचानने से इनकार कर देती है। ऐसे में उन्हें परेशान होना पड़ता है। इसकी वजह से सरकार की पोर्टिबिलिटी योजना का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पाता है। कई बार वृद्धों के थम्ब इंप्रेशन का भी मिलान नहीं होता है। दुकानों में आइरिश स्कैनर शुरू होने के बाद थम्ब इम्प्रेशन को लेकर आ रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकेगी।
सात लाख परिवारों का थंब इम्प्रेशन रजिस्टर्ड नहीं
प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा बिल का एक करोड़ 17 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिल रहा है। सात लाख परिवारों ने अभी राशन दुकानों में अपना थम्ब इंप्रशेन दर्ज नहीं कराया है। फिलहाल इन्हें राशन समग्र आईडी और पात्रता पर्ची के जरिए दिया जा रहा है। इन परिवारों को खाद्य विभाग ने एक माह का थम्ब इंप्रेशन रजिस्टर्ड कराने समय दिया है। इसके बाद इनका राशन आवंटन बंद कर दिया जाएगा।